बीते दिनों हुई बारिश से कालोनियों में उगी घास और फैली गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। नगर काउंसिल को शिकायत दे दी गई है लेकिन मामला जस का तस है।
डालिमा विहार, गुरु अर्जुनदेव कालोनी, एकता कालोनी, गोबिंद कालोनी, पंजाबी कालोनी, गणेश नगर, सतनाम नगर, पीर कालोनी, सिविल अस्पताल में उगी घास व खड़े गंदे पानी की सफाई न होने से लोग परेशान हैं।
रामलाल व दीक्षित कालड़ा ने बताया कि इलाके में सफाई व्यवस्था न होने से गंदगी के कारण सीवरेज सिस्टम जाम हो जाता है और सारा पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
गुरु अर्जुन देव कालोनी निवासी मीना रानी, सुमित्रा देवी ने बताया कि कालोनी में पांच फुट ऊंची जंगली घास उग गई है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की कि घास की सफाई करवाकर जल्द ही उन्हें राहत दिलवाई जाए।
ईओ रणधीर सिंह का कहना है कि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चलाई जा रही है। बरसातों के दिनाें में परेशानी आती है जल्द ही इलाके में दवा का छिड़काव करवाने के साथ ही घास कटवा दी जाएगी।