फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक पैसे का घपला नहीं: ढींढसा

Mon, 16 May 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
घोटाला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को हर चीज में घपला दिखाई दे रहा है जबकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक पैसे का भी घपला नहीं हुआ है। अकाली भाजपा सरकार ने पारदर्शिता व स्पष्ट तरीके से जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आधार कार्ड से उक्त प्रणाली को लिंक किया गया है जबकि आप के नेताओं के बयान आ रहे हैं कि आधार कार्ड से लिंक नहीं है जोकि निराधार व बेबुनियाद है। सुनाम में शहीद ऊधम सिंह धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते ढींढसा ने कहा कि इसकी कोई भी जांच कर सकता है।      
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की भव्य यादगार के निर्माण के लिए सरकार ने नई जमीन का चुनाव कर लिया है। इसके अधिग्रहण के लिए फाइल मुख्यमंत्री के पास चली गई है। करीब 20 करोड़ रुपये खर्च करके विकास यादगार बनाई जाएगी। इसके अलावा सरकार ने कॉलेज में आडीटोरियम के लिए पैसा मंजूर कर दिया है। सुनाम  के विकास पर 15 करोड़ और गांवों के विकास पर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विकास की नजर से सुनाम को मोहरी रखा गया है और भविष्य में भी मोहरी रहेगा। चीमा मंडी में सीवरेज का प्रोजेक्ट पास हो गया है। मौके पर काउंसिल अध्यक्ष भागीरथ राय, प्रितपाल सिंह हांडा, गुरचरण सिंह धालीवाल, रविंदर गोरखा, मनिंदर सिंह, अच्छरू गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें