फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला से लापता पांच बच्चे कोलकाता से बरामद

Sat, 29 Oct 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
घरों से लापता करीब 13-14 साल के लड़कों को पटियाला पुलिस ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से बरामद किया है। पुलिस ने इन बच्चों को उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने पत्रकारों को बताया कि 22 अक्तूबर को बाबू राम निवासी भारत कालोनी नाभा रोड ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका लड़का धरमिंदर घर से लापता है। इसी तरह से जसविंदर पुत्र दया राम, प्रेम नाथ पुत्र लाजपत निवासी कृष्णा कालोनी नाभा रोड, राहुल पांडे और एक अज्ञात लड़का 19 अक्तूबर से अपने-अपने घरों से लापता थे। इन सभी की उम्र करीब 13-14 साल थी। अभिभावकों ने बच्चों के किसी द्वारा अगवा करने की आशंका जताई थी। 

पुलिस ने थाना सिविल लाइन में केस दर्ज करके जब मामले की जांच शुरू की, तो इस दौरान बच्चों की ओर से एक मोबाइल से की गई काल की डिटेल हासिल की। इस फोन की लोकेशन गांव नकजूरी थाना ओमडा जिला बंकुरा पश्चिम बंगाल की निकली। 
विज्ञापन


पटियाला पुलिस ने वहां की लोकल पुलिस से तालमेल करके पांचों बच्चों को उसी रात बरामद कर लिया। बच्चों को लेने के लिए खुद माडल टाउन चौकी इंचार्ज गुरमेज सिंह पुलिस पार्टी के साथ गए। जो बच्चों को सही सलामत वहां से लेकर पटियाला पहुंचे और आज इन बच्चों को उनके अभिभावकों के हवाले कर दिया गया। 

बच्चों ने बताया कि उनके साथ गए राहुल पांडे की मासी सरोज देवी पांडे गांव नकजुरी की है। अपने परिवार के लोगों को बताए बिना वह सभी कोलकाता चले गए। जहां नकजुरी (कोलकाता) में उन सभी को डरा-धमका कर झुग्गी झोपड़ियों में भूखे रखा गया। जब यह सभी किसी तरह से भागकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे, तो पुलिस ने इन्हें बरामद कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें