समाना-पातड़ा रोड पर स्थित हरमन मिल्क फू ड मिल में बुधवार देर रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मिल के मैनेजर आरसी शर्मा ने बताया कि मिल में थर्माें ऑयल बनाने के लिए स्टीम देने के लिए लगे बॉयलर की पाइप लाइन फटने से पाइप से तेल लीक होने पर आग भड़क उठी।