फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर सोने से रोका तो अफसर से की हाथापाई

Tue, 08 Jul 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान सोने पर ऐतराज जताने पर पटियाला जेल वार्डर ने अधिकारी के साथ हाथापाई कर डाली। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपी जेल वार्डर के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाने में दी शिकायत में जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि पटियाला की सेंट्रल जेल में चेकिंग अधिकारी ड्यूटियां चेक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जेल वार्डर शविंदर सिंह को ड्यूटी पर सोते पाया।

जेल अधिकारी ने वार्डर के ड्यूटी पर सोने पर ऐतराज जताया और उसे चुस्ती से ड्यूटी देने को कहा। इससे गुस्से में आकर जेल वार्डर ने अधिकारी के साथ हाथापाई की और उन्हें धक्के मारे। सरकारीड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने जेल वार्डर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें