फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajpura Blast: रेल ट्रैक पर धमाके में पाकिस्तान का हाथ, ग्रेनेड-IED बरामद; शंभू-अंबाला ब्लास्ट में बड़ा खुलासा

Wed, 29 Apr 2026 10:50 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला

सार

शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर रेल ट्रैक पर हुए धमाके में पाकिस्तान का हाथ निकला। पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। साथ ही ग्रेनेड-आईईडी बरामद की है। आईएसआई के इशारे पर रेल मार्ग और सार्वजनिक जगहों को उड़ाने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
Patiala Blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर धमाके में पाकिस्तान का हाथ था। विस्फोट की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, हैंड ग्रेनेड और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब के मुख्य रेल मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े धमाके करने की साजिश रच रहे थे। 

यही आरोपी सोमवार रात शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए विस्फोट में भी शामिल थे। इस घटना में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा था। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में डीआईजी कुलदीप सिंह चहल और एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। 
विज्ञापन

टीमों ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप सिंह खालसा निवासी मानसा, कुलविंदर सिंह बग्गा निवासी मानसा, सतनाम सिंह सत्ता निवासी तरनतारन और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी तरनतारन को गिरफ्तार किया है।

डीआईजी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल, कारतूस, आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान और लैपटॉप बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हथियार और विस्फोटक उन्हें सीमा पार बैठे हैंडलरों की मदद से मिले थे।

पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था प्रदीप खालसा
जांच में यह भी सामने आया है कि मॉड्यूल का सरगना प्रदीप सिंह खालसा है जो खालिस्तानी विचारधारा से प्रभावित है। वह विदेश में बैठे उग्रवादी समूहों और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में था। मलयेशिया के जरिए संपर्क बनाए रखने के लिए आरोपी तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों का मकसद पंजाब में दहशत फैलाना और उग्रवाद को दोबारा हवा देना था। इसके लिए वे रेलवे ट्रैक और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

 

पूछताछ में सामने आया कि सोमवार रात करीब 8:55 बजे आरोपियों ने शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर विस्फोट किया। इस संबंध में जीआरपी थाना पटियाला में मामला दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को पटियाला में छापे मारकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

इस कार्रवाई से बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है।-वरुण शर्मा, एसएसपी पटियाला
 
विज्ञापन

रवनीत बिट्टू पहुंचे माैके का जायजा लेने

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू बुधवार को बम ब्लास्ट वाली जगह का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह माइनर ब्लास्ट नहीं था। 60 मीटर तक युवक के चिथड़े उड़ गए और प्रशासन इसे माइनर ब्लास्ट बोल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें