फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में पटियाला बना चैंपियन

Sun, 31 May 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन अंतर जिला बास्केटबाल अंडर 17 (लड़कों) में पटियाला के लड़कों ने जीत दर्ज की। गुरुनानक स्टेडियम लुधियाना में हुए मुकाबलों में पटियाला के लड़कों ने लुधियाना की टीम को 72-66 से हराया। विजेता टीम को जिला प्रशासन एवं स्पोर्ट्स विभाग ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


विजेता टीम में सबसे ज्यादा संख्या मल्टीपर्पज सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों की रही। इस जीत पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। मल्टीपर्पज स्कूल में जिला बास्केटबाल एसोसिएशन पटियाला के प्रधान एसडीएम गुरपाल सिंह चह, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अमरजोत सिंह एवं पंजाब स्पोर्ट्स विभाग के बास्केटबाल कोच कंवलदीप सिंह का विशेष सम्मान किया गया।

मल्टीपर्पज के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अबी कुमार ने काफी अच्छा खेल खेला। इस मौके परतेजपाल सिंह चहल एलूमनी सदस्य मल्टीपपज संस्था, नेशनल अवार्डी तोता सिंह चहल डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल, एवं चेयरमैन जिला बास्केटबाल एसोसिएशन, मल्टीपर्पज स्कूल के प्रिंसिपल भरपूर सिंह लौट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें