राजपुरा। पटेल मेमोरियल नेशनल कालेज के नैक बी प्लस कालेज बनने पर समूचे शहर में खुशी की लहर है। कालेज प्रिंसिपल डॉ. अश्वनी वर्मा और डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह थिंद ने इसकी जानकारी दी।
शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपना चुके पटेल प्रशासनिक समिति प्रधान स. गुरिंदर सिंह दुआ, वाइस प्रधान राजेश आनंद, जरनल सेक्रेटरी सुरिंदर कौशल, वित्त सेक्रेेटरी ठाकुरी खुराना और सेक्रेटरी विनय कुमार और सदस्यों का समर्पण 1966 से बड़ा सराहनीय कदम है। इसी कारण पटेल कालेज को बी-प्लस ग्रेड दिए जाने के साथ राजपुरा शहर का नाम देश भर में सम्मान के साथ ऊंचा हुआ है। इसके लिए समूची प्रशासनिक समिति, स्टाफ और विद्यार्थियों की प्राप्तियां और मेहनत बधाई की हकदार है।
डॉ. अश्वनी वर्मा और डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह थिंद ने कहा कि डॉ. ईश्वरचंद्र पंडित चेयरपर्सन, डॉ. संजीत कुमार गुप्ता सदस्य और डॉ. अंजन कुमार नायडू सदस्य के नेतृत्व में नेक पीयर टीम की तरफ से बीते दिनों दो दिवसीय पटेल कालेज का दौरा किया गया था। उस दौरान कालेज के अलग-अलग विभागों की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल की गई, जिनमें पुराने विद्यार्थियों, परिजनों, एसोसिएशन, कालेज प्रशासनिक समिति, एडमिन आफिस और प्रिंसिपल दफ्तर के साथ चर्चा की गई। इसके आधार पर तैयार की गई कालेज की ग्रेडेशन संबंधी रिपोर्ट में कालेज को बी-प्लस ग्रेड दिया गया है। इसके साथ कालेज को यूजीसी की तरफ से ग्रांट मिलेगी, जिसका सीधा लाभ राजपुरा तहसील के हजारों विद्यार्थियों को होगा।