फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद प्रक्रिया की हो रही लगातार मॉनीटरिंग : विनी महाजन

Sun, 23 Oct 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम की अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लेंती प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ विनी महाजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंसिपल सेक्रेटरी (हेल्थ) विनी महाजन ने दावा किया कि फसल खरीद को लेकर पंजाब के किसान को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। सरकार की ओर से निचले स्तर पर खरीद प्रबंधों को लगातार मॉनीटर किया जा रहा है। धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी में धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के बाद खास बातचीत में उन्होंने कहा कि संगरूर में धान की खरीद प्रक्रिया उचित ढंग से हो रही है और किसान, खरीद प्रबंधों से संतुष्ट हैं। जिले की मंडियों में धान की बोली ठीक समय पर हो रही है और लिफ्टिंग की भी समस्या नहीं है।

खरीद केंद्रों और मंडियों से तुरंत फसल को उठाया जा रहा है और इसी कारण मंडी परिसरों में ज्यादा फसल नहीं है। किसानों को अदायगी भी ठीक समय पर हो रही है। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत की और उनकी दिक्कतों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, तरसेम कुलार, राजिंदर बबली भी मौजूद थे।   
विज्ञापन


वहीं भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने सरकार के दावों को सच्चाई से कोसों दूर बताया है। प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि संगरूर में धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने की आड़ में किसानों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव तोलावाल, चीमां, कनकवाल और धर्मगढ़ आदि में धान की बोली नहीं हो रही है। सूखे धान को देखकर खरीद एजेंसियों के अधिकारी मुंह फेर रहे हैं।

किसान नेता जोगिंदर सिंह, दरबारा सिंह और जसवंत सिंह ने कहा कि यदि धान खरीद के प्रबंध तुरंत दुरुस्त न किए गए तो मंडियों में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि धान में नमी की मात्रा हरियाणा के बराबर की जाए और किसानों को बर्बाद होने से बचाया जाए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें