फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दूसरे राज्यों से धान की हो रही गैरकानूनी आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने प्रदेश में दूसरे राज्यों से गैरकानूनी तौर पर आ रही धान की आवक रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पटियाला पुलिस गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए मंडी बोर्ड, माल विभाग और खुराक व सिविल सप्लाई विभाग का सहयोग भी ले रही है। पुलिस ने पिछले दो दिन में ऐसे 13 मामले दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 32 गाड़ियों समेत इनमें लाई गई 822.5 टन धान की फसल भी जब्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग यूपी, बिहार व अन्य राज्यों से भारी मात्रा में ट्रकों के जरिये धान की फसल पंजाब ला रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जिला प्रशासन से तालमेल कर ऐसे रूटों की पहचान की, जहां से पंजाब-हरियाणा की सीमाएं लगती हैं, जैसे शंभू, पिहोवा, बलबेड़ा, चीका, ढाबी गुजरां और पातड़ां आदि। उन्होंने बताया कि इन रूटों पर पुलिस ने नाके व चेक पोस्ट के जरिये चौकसी बढ़ाई। गैरकानूनी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए माल व मंडी बोर्ड के अधिकारियों को लेकर साझी टीमों का गठन कर 16 से 17 अक्तूबर तक 13 मामले दर्ज किए और 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पड़ताल से सामने आया है कि दूसरे राज्यों में पहले कम रेटों पर धान की फसल को खरीद लिया जाता है और बाद में इसे महंगे दाम बेचने के लिए पंजाब में भेजा जाता है। ऐसी गतिविधियों से जहां राज्य के खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है, वहीं यह सीधे तौर पर पंजाब के किसानों को भी नुकसान पहुंचाता है। ज्यादातर धान की लदी बड़ी गाड़ियां यूपी व बिहार से पंजाब आ रही हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने ऐसे तस्करी का कारोबार करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने इसका गंभीर नोटिस लिया है और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी रखने के आदेश दिए हैं। जिसके मद्देनजर धान की फसल या किसी भी अन्य वस्तु को गैरकानूनी तरीके से पंजाब लाने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें