फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के विरोध पर विधायक की पत्नी ने शराब ठेका कराया बंद

Mon, 17 Apr 2017 03:03 PM IST
फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के रामदास नगर में ठेका बंद कराने के लिए अधिकारियों के बात करतीं विधायक की पत्नी मनदीप कौर नागरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव रामदास नगर निवासियों ने नई एक्साइज नीति के मुताबिक रोड पर खुल रहे शराब के ठेके को लेकर मोर्चा खोल दिया और रोड जाम करके प्रशासन से ठेका बंद करवाने की मांग की। मौके पर पहुंचीं विधायक कुलजीत सिंह नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा ने धरनास्थल पर लोगों को शांत कर जाम खुलवाया और ठेके को बंद करवा दिया।
विज्ञापन


गांव रामदास नगर में शराब का ठेका खोला जा रहा था। जब इस बारे गांव वासियों को पता चला तो उन्होंने सड़क जाम करके जिला प्रशासन से ठेका बंद करवाने की मांग की। जाम लगने से यातायात बाधित हो गया।

करीब एक घंटे बाद विधायक की पत्नी मनदीप कौर नागरा और थाना सरहिंद के एसएचओ हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने गांववासियों और ठेकेदारों के साथ बात की और उन्हें भरोसे में लेकर ठेका बंद करा दिया। 
विज्ञापन


मनदीप नागरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का पूरा ख्याल रखना उनका फर्ज है। गांव वासियों की तरफ से एतराज किए जाने पर ठेका बंद करा दिया गया है। करीब 10 दिनों में यह ठेका दूसरी बार बंद कराया गया है। पहले यह ठेका 200 मीटर जीटी रोड की तरफ खुल रहा था।

इस पर लोगों ने रोष धरनादिया था। तब विधायक नागरा ने मौके पर पहुंचकर ठेका बंद कराया था। जब इस बारे ठेकेदार के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार ही ठेका खोला है, अगर इसी तरह विरोध होता रहा तो बहुत घाटा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें