फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से खिलवाड़: ओटी में चल रहा था ऑपरेशन, बिजली हुई गुल... वेंटीलेटर हुआ बंद; डॉक्टर ने वीडियो किया वायरल

Sat, 25 Jan 2025 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला

सार

पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में शुक्रवार को अचानक बिजली चली गई। उस समय डाक्टर अस्पताल की मेन इमरजेंसी में एक कैंसर मरीज का आपरेशन कर रहे थे। बिजली के जाने से वेंटीलेटर भी बंद पड़ गया।
विज्ञापन
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पटियाला में शुक्रवार को अचानक बिजली चली गई। जिस समय ऐसा हुआ तब डॉक्टर अस्पताल की मेन ऑपरेशन थियेटर में एक कैंसर मरीज का थायरॉयड का ऑपरेशन कर रहे थे।
विज्ञापन


बिजली के जाने से वेंटीलेटर भी बंद हो गया। इस दौरान एक डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर के भीतर से ही इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो में डॉक्टर कह रहे हैं कि यह राजिंदरा अस्पताल की मेन ओटी है। सारा स्टाफ इधर है। 

मरीज का ऑपरेशन चल रहा है। बिजली बार-बार गुल हो रही है। वेंटीलेटर को बंद हुए 15 मिनट हो गए हैं। वीडियो में डॉक्टर के साथ स्टाफ भी खड़ा दिख रहा है। डॉक्टर ने कहा कि पहले भी कई बार ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल हो चुकी है।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद सेहत मंत्री डा. बलवीर सिंह ने कहा कि लाइट ट्रिप हो गई थी। हालांकि इमरजेंसी में जितने भी सिस्टम थे, काम कर रहे थे। जनरेटर भी चालू था। बिजली थोड़ी देर के बाद आ गई थी। बिजली जाने से जूनियर डॉक्टर घबरा गया था। 
Trending Videos

सामान्य तौर पर डॉक्टर को बिजली की व्यवस्था के लिए जनरेटर वाले को फोन करना था, लेकिन वह वीडियो बनाने लगा। डॉ. बलबीर ने कहा कि उनकी ऑपरेशन करने वाले सर्जन व राजिंदरा के एमएस से बात हुई है। 

 

मरीज का ऑपरेशन ठीक हुआ है और वह रिकवर कर रहा है। वहीं अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. गुरजीत गांधी ने कहा कि जो भी समस्या थी, उसे हल कर लिया गया है।

अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं व बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। सीएम भगवंत मान व उनके मंत्री अपने आका अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए पंजाब को भगवान भरोसे छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं।- रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय राज्य मंत्री

 
विज्ञापन

विपक्ष के निशाने पर मान सरकार 
पंजाब भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह ने कहा है कि क्या यही दिल्ली का सेहत मॉडल है, जिसे पंजाब में भी मान सरकार ने अपनाया है। जहां अस्पतालों में न बिजली है और न ही अन्य जरूरी चिकित्सा सेवाएं हैं। भाजपा नेता ने सवाल किया है कि क्या इसी मॉडल के बल पर आप दिल्ली व पंजाब में वोट मांगती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें