राजपुरा। सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 12 बोतलें देसी शराब की बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिटी पुलिस राजपुरा के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित जीटी रोड पर गश्त कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने शक होने पर पैदल आ रहे व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर उसके थैले की तलाशी ली गई तो 12 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई।
आरोपी की पहचान लखविंद्र सिंह निवासी छज्जू माजरी राजपुरा के तौर पर हुई है।