फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम और रिटेल केमिस्ट दुकानदार हुए आमने-सामने

Sat, 28 Nov 2015 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने निजी नर्सिंग होम्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटियाला एसोसिएशन के प्रधान गुरशरण सिंह ढिल्लों, राजिंदर कुमार अरोड़ा, कुंदन गोगिया ने रिहायशी इलाकों में खुलेे नर्सिंग होम्स के अंदर चल रही दवा की दुकानों पर सख्त एतराज जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो यह नर्सिंग होम ही गैरकानूनी तौर पर चल रहे हैं, वहीं अंदर दवा की दुकानें खोल कर और भी कानून की धज्जियां उड़ाई गई हैं। सरकार व संबंधित विभाग को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

एसोसिएशन नुमाइंदों ने कहा कि आम दवा की दुकानों पर करीब हर ग्राहक को दवा विक्रेता अपनी हैसियत मुताबिक दवा के रेट कम करके देता है। इन नर्सिंग होम्स के अंदर चल रही गैरकानूनी दुकानें दवा लिखे रेट पर ही बेचती हैं। इससे आम ग्राहक की लूट की जा रही है।
विज्ञापन


इन नर्सिंग होम्स में खुली दवा की दुकानें पर केवल महंगी दवाएं ही रखी जा रही हैं। दवाएं भी संबंधित नर्सिंग होम के डाक्टर की मर्जी अनुसार ही बेची जाती हैं।

एसोसिएशन ने ऐलान किया कि निजी नर्सिंग होम्स अंदर खुली दवा की दुकानों के खिलाफ अगली रणनीति तय करने के लिए 29 नवंबर को रेडक्रास भवन में बैठक होगी। इसमें हर एक दवा विक्रेता को खुलकर विचार रखने को कहा गया है, ताकि संघर्ष की रूप रेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें