फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीयू का किताब घर शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी खुलेगा : वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. अरविंद ने एलान किया अब यूनिवर्सिटी कैंपस में किताब घर हर शनिवार को भी किताबों की बिक्री के लिए खुलेगा, ताकि आम दिनों में न आ सकने में असमर्थ कामकाजी लोग शनिवार को छुट्टी वाले दिन यहां आकर पुस्तकें खरीद सकें। वीसी ने कहा कि आने वाले दिनों में रविवार को भी किताब घर खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। वीसी ने कहा कि पीयू के पब्लिकेशन ब्यूरो की आय में बढ़ोतरी के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

वीसी ने इस मौके एक और एलान करते कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी के बठिंडा स्थित रीजनल सेंटर में भी इसी तर्ज पर एक किताब घर की स्थापना की जाएगी, ताकि उस क्षेत्र के लोग यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों तक अपनी पहुंच बना सकें। वीसी ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के किताब घर के दौरे मौके यह एलान किए। इस मौके वीसी ने
पब्लिकेशन ब्यूरो के नवनियुक्त प्रमुख डॉ. राजेश शर्मा से किताब घर के विभिन्न सेक्शनों में विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों, इनकी छपाई प्रक्रिया, बिक्री प्रक्रिया बारे विस्तार से जानकारी हासिल की। वीसी ने कहा कि पीयू की ओर से प्रकाशित इस खजाने बारे और ज्यादा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है, ताकि यह ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

वीसी ने आगे कहा कि आधुनिक दौर के रुझानों के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम को बेहतरी साथ इस्तेमाल में लाए जाने बारे भी योजना बनाई गई है। इस तहत यूनिवर्सिटी के पब्लिकेशन ब्यूरो की पुस्तकों के टाइटल और अन्य जानकारियां सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर डाले जाएंगे। ताकि पुस्तकों संबंधी पहुंच को और व्यापक किया जा सके। साथ ही कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित बहुत सारी पुस्तकों का स्टाक खत्म हो चुका है, लेकिन उनकी मांग बरकरार है। ऐसी पुस्तकों को दोबारा प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा पब्लिकेशन ब्यूरो का नया और अपडेटेड कैटालाग डिजिटल के रूप में जल्द सामने लाया जा रहा है। साथ ही पीयू की पुस्तक प्रदर्शनी वाली बस भी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। जो विभिन्न क्षेत्रों में पुस्तकों की बिक्री के लिए दौरा करेगी। इसके रूट के बारे में विस्तृत योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें