फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कोर्ट रूम में चल रही थी सुनवाई... तभी आ पहुंचा निहंग, किरपान निकाला और महिला जज पर कर दिया हमला

Tue, 11 Feb 2025 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला की जिला अदालत में महिला जज पर एक निहंग सिंह ने किरपान से हमला कर दिया। हालांकि स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते आरोपी को दबोच लिया। इस घटना के बाद पूरे कोर्ट में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटिलाया की जिला अदालत में उस समय हड़कंप मच गया जब एक निहंग ने कोर्ट रूम में घुसकर महिला जज पर हमला कर दिया। आरोपी ने किरपान से हमला किया था, लेकिन गनीमत रही कि आरोपी जज तक नहीं पहुंच पाया और उसे समय रहते दबोच लिया गया। इस घटना के बाद पूरे कोर्ट कांप्लेक्स सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


पटियाला की अदालत में महिला जज पर एक निहंग सिंह की ओर से किरपान के साथ हमला करने की कोशिश की गई। स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान पटियाला के गोबिंद नगर के रहने वाले गुरपाल सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लाहौरी गेट में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आरोपी मानसिक परेशान लग रहा है।

जानकारी के मुताबिक महिला जज नवदीप कौर गिल अपने कोर्ट रूम में एक केस की सुनवाई कर रही थीं। अचानक निहंग सिंह कोर्ट रूम में दाखिल हुआ और महिला जज के डायस पर चढ़कर उन पर किरपान के साथ हमला करने की कोशिश की। जज से केवल कुछ ही दूरी पर आरोपी था, जिसे स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते पकड़ लिया। 
विज्ञापन


डीएसपी सतनाम सिंह के मुताबिक निहंग सिंह को अदालत परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मी की ओर से रोका गया था। तलाशी में उसके पास से बड़ा श्री साहिब बरामद हुआ था। लेकिन निहंग सिंह के पास छोटा श्री साहिब भी था। सुरक्षा कर्मी की लापरवाही रही कि उसने यह वेरीफाई नहीं किया कि निहंग सिंह अदालत में किसी पेशी पर आया है या नहीं। इसके चलते उक्त सुरक्षा कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे कोर्ट कांप्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस की तरफ से जायजा लिया गया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें