फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: हेरिटेज स्ट्रीट पर श्रद्धालुओं से पैसे मांग रहे किन्नरों को निहंगों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट पर मंगलवार रात कुछ निहंगों ने श्रद्धालुओं से पैसे मांग रहे किन्नरों को डंडों से पीटकर खदेड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें निहंग डंडे लेकर किन्नरों को भगाते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेरिटेज स्ट्रीट पर लंबे समय से कुछ लोग खुद को किन्नर बताकर श्रद्धालुओं से जबरन पैसे वसूल रहे थे। उन्होंने डर और धमकी के जरिए लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि निहंग पहले से ही किन्नरों पर नजर रखे हुए थे। जब एक किन्नर पैसों की मांग करने लगा, तो निहंगों ने उसे घेरकर डंडों से चेतावनी दी और उसकी पवित्रता भंग करने वाली गतिविधियां रोक दीं। किन्नर वहां से चले गए, जबकि कई श्रद्धालु निहंगों के सामने हाथ जोड़कर उनका आभार जताते दिखाई दिए। निहंगों का कहना है कि श्री हरिमंदिर साहिब और हेरिटेज स्ट्रीट की मर्यादा किसी भी कीमत पर नहीं टूटने देंगे। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने निहंगों की सराहना करते हुए कहा कि पवित्र स्थल की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की रक्षा सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें