फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता नंगल हाइडल नहर में डूबी

Sun, 17 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में घटनास्थल पर मौजूद नव‌व‌िवा‌ह‌िता के प‌र‌िजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेराबस्सी की रहने वाली नव विवाहिता नंगल हाइडल नहर में गिरने से पानी के बहाव में बह गई। नंगल पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डेराबसी निवासी राहुल अपने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी से माथा टेक कर वापस घर  जा रहे थे। कुष्ट आश्रम नंगल के नजदीक बहती नंगल हाइडल नहर में फूल और ओर सामग्री बहाने के लिए रुके। नहर में फूल और अन्य सामग्री बहाने के लिए राहुल और उसकी पत्नी गार्गी (26) उतरे थे। इस दौरान गार्गी का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। इस पर राहुल का भाई अंकित ने नहर में छलांग लगा कर अपनी भाभी गार्गी को बचाने की कोशिश की। वह अपने प्रयास में नाकाम रहा। वहीं बहाव तेज होने से अंकित भी डूबने लगा। इस पर राहगीरों ने उसे बचाया। राहुल और गार्गी का विवाह मात्र डेढ़ महीना पहले ही हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें