फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चाचा की हत्या: युवक ने पहले सिर में मारी कस्सी, फिर मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग

Sun, 16 Nov 2025 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

आरोपी ने पहले अपने चाचा के सिर में कस्सी मारी और फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। गंभीर हालत में चाचा को राजपुरा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में जमीन विवाद में एक युवक ने अपने चाचा की निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपने चाचा के सिर में कस्सी मारी और फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। गंभीर हालत में चाचा को राजपुरा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव लोचमा निवासी 45 साल वर्षीय बहादुर सिंह के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


थाना खेड़ी गंडियां पुलिस ने बहादुर के भाई अवतार सिंह के बयान पर आरोपी भतीजे गुरजंट सिंह (22) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई बहादुर सिंह खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहित था। उसकी देखरेख के लिए उसका भतीजा खुशप्रीत सिंह उसके साथ रहता था। खुशप्रीत सिंह का बहादुर सिंह के साथ पिछले कुछ माह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। खुशप्रीत का भाई गुरजंट सिंह अपने चाचा बहादुर सिंह के हिस्से की जमीन उसके नाम कराने को कह रहा था लेकिन बहादुर सिंह ने इससे इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर 14 नवंबर को भी दोनों में काफी बहस हुई। बाद में रात को तैश में आकर गुरजंट सिंह बाहर की तरफ चला गया। 

अवतार व खुशप्रीत दोनों को शक हुआ कि कहीं गुरजंट सिंह कुछ कर न दे। वे दोनों तुरंत बहादुर सिंह के घर पहुंचे, तो देखा कि गुरजंट सिंह अपने चाचा बहादुर सिंह के सिर में कस्सी से वार कर रहा था। खून से लथपथ होकर बहादुर सिंह जमीन पर गिर गया। इसके बाद गुरजंट सिंह ने बहादुर सिंह को आग के हवाले कर दिया। अवतार सिंह व खुशप्रीत सिंह को धक्का देकर आरोपी मौके से भाग निकला। बहादुर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें