फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर भतीजे ने चाचा को मार डाला

Sat, 23 Aug 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। नशे के लिए पैसे देने से इन्कार करने पर भतीजे ने अपने दिव्यांग चाचा के सिर पर लोहे की किसी से वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तीन-चार मोबाइल तथा नकदी लेकर फरार हो गया। भवानीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोबिंदर सिंह निवासी चट्ठा ननहेड़ा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह गांव रामपुरा में अपने भाई हरकीरत सिंह व पवित्र सिंह (52) के साथ रह रहा है। पवित्र सिंह दोनों टांगों से दिव्यांग थे। उनकी बाजू भी ठीक तरह से काम नहीं करती थी। वे अविवाहित थे। पवित्र सिंह के बड़े भाई हरकीरत सिंह का लड़का मनवीर सिंह (30) अकसर नशे की पूर्ति के लिए पवित्र के पास पैसे लेने के लिए आता था। पैसों के लिए झगड़ा भी करता था। शुक्रवार सुबह मनवीर अपने चाचा पवित्र सिंह के कमरे में गया था। कमरे से चीखने की आवाज सुनकर जब उसने खिडकी के शीशे से देखा तो मनवीर सिंह लोहे की वस्तु से पवित्र सिंह के सिर पर वार कर रहा था। गोबिंदर सिंह ने बताया कि जब उसने कमरे में जाकर देखा तो पवित्र सिंह खून से लथपथ पड़े थे। भागते समय मनवीर घर से तीन-चार मोबाइल फोन तथा कुछ नकदी ले गया। पवित्र सिंह को पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर थाना भवानीगढ़ के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें