फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर हाकी के दोनों वर्गों में पटियाला ने चंडीगढ़ को हराया

Sun, 13 Mar 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
हॉकी टीम - फोटो : getty
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पहली अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी इंडोर हॉकी (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के तीसरे दिन सुपरलीग मुकाबले हुए।
विज्ञापन


इनमें टूर्नामेंट की सबसे ऊपर की चार-चार टीमें (पुरुष व महिला) शामिल रहीं। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए एआईयू के संयुक्त सचिव डॉ. गुरदीप सिंह पहुंचे।

सुपरलीग दौर में महिला वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 7-3 से हराया। विजेता टीम के लिए पूजा ने तीन, रीना, पुष्पा, बेअंत और सोनम ने एक-एक गोल किया। पंजाब यूनिवर्सिटी के तीनों गोल मंजू ने किए। दूसरे मैच में एमडीयू रोहतक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी को 4-3 के साथ हराया।
विज्ञापन


तीसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने एमडीयू रोहतक को हराया। विजेता टीम के लिए पूजा ने दो, सोनम व पुष्पा ने एक-एक गोल किया। एमडीयू के लिए दोनों गोल मनीषा ने किए।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी को 7-2 से हराया।

दूसरे मैच में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 7-4 के साथ हराया।

तीसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 7-2 से हराया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें