फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: <bha>--</bha>बहुचर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड<bha>--</bha> मुख्य साजिशकर्ता रोमी को अदालत ने न्यायिक हिरासत पर नाभा जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में करवाया मेडिकल, पुलिस ने कहा-जांच में अहम खुलासे होने की उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बहुचर्चित नाभा जेल ब्रेक के मुख्य साजिशकर्ता रमनजीत सिंह रोमी को शुक्रवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। सुनवाई के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने रोमी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर नाभा की नई जिला जेल भेज दिया। इसके बाद नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल में रोमी का मेडिकल भी कराया गया। एआईजी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि रमनजीत सिंह रोमी नाभा जेल ब्रेक मामले का मास्टरमाइंड था। रोमी के प्रत्यर्पण के बाद अब जांच को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि और अहम खुलासे हो सके। गौरतलब है कि नाभा जेल ब्रेक करके खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स का आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू, आतंकी कश्मीर सिंह व चार गैंगस्टर हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह सेखों, कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल व अमनदीप सिंह उर्फ धोतियां फरार हुए थे। रोमी को तड़के करीब तीन बजकर छह मिनट पर भारी सुरक्षा के बीच नाभा लाया गया।
रमनजीत सिंह रोमी के वकील हरीश मल्होत्रा ने कहा कि प्रत्यर्पण ट्रीटी के मुताबिक तय हुआ है कि पंजाब पुलिस रोमी का रिमांड हासिल नहीं करेगी। इसी के मुताबिक ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने रोमी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर नाभा की नई जिला जेल भेजा है। कहा कि अब देखना होगा कि पंजाब पुलिस की ओर से रोमी के खिलाफ कौन से सबूत अदालत में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में हांगकांग में डकैती केस में गिरफ्तार हुआ था रोमी
रोमी ने नाभा जेल में बंद गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों की मदद से जेल ब्रेक को अंजाम दिया था। रोमी ने जेल ब्रेक के लिए न केवल फंडिंग की थी, बल्कि जेल तक पहुंच बनाने के लिए अपराधियों को हथियार व फर्जी आईडी भी मुहैया कराई थी। बाद में जब जेल से चार गैंगस्टर व दो आतंकी उसके भेजे अपराधियों की मदद से फरार हो गए, तो उन्हें सुरक्षित पनाह भी मुहैया कराई। गौरतलब है कि रोमी जून 2016 में नाभा जेल गया था और फिर जमानत पर बाहर आने के बाद हांगकांग भाग गया था। रोमी को साल 2018 में हांगकांग में डकैती के केस में भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें