फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में नाभा के आप विधायक देव मान: युवक को लात मारी, फिर जड़ा थप्पड़! वायरल वीडियो से मचा सियासी घमासान

Tue, 20 Oct 2026 09:49 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

वीडियो में युवक गली में चलता नजर आ रहा है। इसी दौरान विधायक देव मान अपने गनमैन के साथ तेजी से उसकी ओर आते हैं। जिसके बाद विधायक उक्त युवक की छाती पर लात मारते हैं और फिर उसे थप्पड़ जड़ देते हैं। विवाद के बाद विधायक ने भी मामले में सफाई दी है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहे आप विधायक देव मान - फोटो : X @bsmajithia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के नाभा से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरदेव सिंह देव मान विवादों में घिर गए हैं। उनका एक युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ हमलावर हो गए हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में युवक गली में चलता नजर आ रहा है। इसी दौरान विधायक देव मान अपने गनमैन के साथ तेजी से उसकी ओर आते हैं। जिसके बाद विधायक उक्त युवक की छाती पर लात मारते हैं और फिर उसे थप्पड़ जड़ देते हैं। इसके बाद विधायक के साथ मौजूद गनमैन भी युवक की पिटाई करने लगता है। इस दौरान युवक जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद विधायक उसे फिर लात मारते हैं और गनमैन भी थप्पड़ मारता है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे साझा कर सरकार और विधायक की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


विधायक ने दी सफाई
विवाद बढ़ने पर विधायक देव मान ने अपनी सफाई दी। देव मान ने दावा किया कि घटना को पूरे संदर्भ के बिना पेश किया जा रहा है। उनके मुताबिक वह सुबह सड़क से गुजर रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक उनकी गाड़ी के करीब आ गया।

विधायक ने कहा कि मोटरसाइकिल उनकी गाड़ी से टकराने से बची। इसके बाद जब उन्होंने रुककर स्थिति देखने की कोशिश की तो युवक वहां से भागने लगा। विधायक ने कहा कि अगर कोई नशा बेचता है, तो उसे पकड़ना हमारा कर्तव्य बनता है। जो युवक वीडियो में दिख रहा है, पुलिस उसकी जांच कर रही है कि वह नशा बेचता है या करता है। इसलिए घटना को केवल वायरल वीडियो के आधार पर देखना उचित नहीं है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे घटनाक्रम को समझना चाहिए। 

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने इसे साझा करते हुए सवाल उठाए। इस पर देव मान ने खैहरा और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी हासिल किए बिना वीडियो साझा कर राजनीतिक सवाल खड़े करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें