फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा दे 35 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर मुंबई के पति-पत्नी की ओर से एक युवक के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गुरभेज सिंह निवासी गांव बहिरू की ओर से थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह वर्क परमिट पर कनाडा जाना चाहता था। इसी दौरान वह आरोपियों सिराजुदीन मोहम्मद अंसारी, उसकी पत्नी रक्षा अंसारी निवासी नवी मुंबई के संपर्क में आया। उन्होंने उसे 35 लाख रुपये में वर्क परमिट पर कनाडा भिजवाने का झांसा दिया। तय सौदे के मुताबिक राशि आरोपी दंपती को दे दी गई, लेकिन बाद में उन्होंने न तो युवक को कनाडा भिजवाया और मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें