फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: बरनाला के शैहना में हत्या कर नहर में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शैहना में एक गरीब परिवार के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक मघर सिंह का शव नहर के किनारे खून से लथपथ मिला। 15 दिन पहले सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मघर सिंह और उनकी पत्नी दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रहे थे लेकिन बीती रात वह अपने रिश्तेदार के साथ घर से निकले थे जो वापस नहीं आए। सुबह उन्हें पता चला कि मघर सिंह का शव नहर के किनारे पड़ा है। मृतक के शव को बरनाला के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। उसकी पत्नी भी लोगों के घरों में काम कर अपनी दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रही थी लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजन इस हत्या के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। शैहना थाने के एसएचओ गुरमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें