पटियाला। सांझी दीवार के विवाद में शनिवार देर शाम पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। थाना कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थाना कोतवाली के इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मजीद मोहम्मद उर्फ पिंटा (40) निवासी मोहल्ला चटाकपुरा बैक साइड जगदीश ज्वैलर्स चुन्नियों की रंगाई का काम करता था। उसका सांझी दीवार को लेकर पड़ोसियों मोनू, राजा के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश में शनिवार देर शाम घर के पास अनारदाना चौक स्थित पार्क में आरोपियों ने मजीद मोहम्मद पर चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर पार्क में बैठे लोग घायल पिंटा को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मोनू, राजा समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।