फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर: शिव सेना यूथ अध्यक्ष की मौत मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। शिव सेना पंजाब के मुक्तसर यूथ जिला अध्यक्ष शिव कुमार शिवा की मौत के मामले में थाना सिटी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की माता नीलम पत्नी अजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शिवा के दोस्त रमन कुमार और उसके साथी अंकुश व सुखविंदर निक्कू ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उन्हें जहरीला टीका देकर हत्या की।
विज्ञापन

पुलिस ने रमन कुमार (निवासी कैनाल काॅलोनी), अंकुश (निवासी मेन गली कोटली रोड) और सुखविंदर निक्कू (निवासी आदर्शन नगर, कोटली रोड) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। उन्हें रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच में अब तक कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, और पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूरी घटना की हर पहलू से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान और नए सबूत मिल सकते हैं, जो इस हत्या की पूरी साजिश को उजागर करने में मदद करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें