फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब फसल के मुआवजे के लिए तरस रहे गोद के गांव गुलाडी के किसान

Sat, 06 Aug 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
किसान - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव गुलाडी के किसानों को पिछले समय बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजा मिलने की उम्मीद लगाए बैठे किसान आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के गांव गुलाडी को गोद लिया था। बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण इस गांव के किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी और इस नुकसान ने किसानों की कमर ही तोड़ दी। किंतु लंबा समय बीत जाने के बावजूद पीड़ित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला।

गांव के किसान मनजीत सिंह, कश्मीर सिंह, शीलू राम, रोहताश कुमार, राम कुमार, मांगे राम, हरदेव सिंह, बलवंत सिंह, अनिल कुमार, हिम्मत सिंह ने बताया कि प्रशासन ने गिरदावरी करवाकर जल्द मुआवजा देने का भरोसा दिया था। लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी मुआवजे से किसानों के हाथ खाली हैं। 
विज्ञापन


मूनक की एसडीएम सोनम चौधरी ने कहा कि किसानों को मुआवजा देने के लिए राशि आ चुकी है। जल्द पंचायतों से संपर्क बनाकर किसानों को मुआवजे की राशि बांट दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें