फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: विदाई से पहले मानसून की झड़ी, आज भी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ में 31.5 एमएम, मोहाली में 27.5 बारिश दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग के अनुसार अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई हो जाएगी। उससे पहले पूरे देश में जोरदार झड़ी लगी हुई है। शुक्रवार को रोपड़ में 31.5 एमएम, मोहाली में 27.5, फतेहगढ़ साहिब में 16.5, पठानकोट में 6.0, एसबीएस नगर में 5.5, होशियारपुर में 3.5, अमृतसर में 3.0, लुधियाना व पटियाला में भी जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई और मौसम भी सुहाना हो गया। इससे पहले अचानक गर्मी बढ़ने लगी थी और उमस ने जीना दूभर कर दिया था। लेकिन पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने काफी राहत दी है। वहीं किसानों के लिए बारिश परेशानी भी बन गई है क्योंकि उनका धान मंडियों भीग रहा है।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे रहा। इसी तरह से लुधियाना का पारा 33.7 डिग्री, पटियाला का 34.2 डिग्री, पठानकोट का 29.0 डिग्री रहा। वहीं चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में भी बीते दो दिनों से जोरदार बारिश हो जारी है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बादल घिर आए और मूसलाधार बारिश हुई। इस वजह से जगह-जगह जलभराव होने से दोपहिया चालकों को परेशानी भी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें