फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मानसून ब्रेक पर: 18 से दोबारा पकड़ेगा रफ्तार, 19 से भारी बारिश का अलर्ट; फिलहाल उमस भरा रहेगा मौसम

Wed, 15 Jul 2026 08:18 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। इससे पहले, 17 और 18 जुलाई को पंजाब के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने 19 जुलाई से राज्य में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। इससे पहले, 17 और 18 जुलाई को पंजाब के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

मंगलवार को पंजाब में मौसम गर्म और उमस भरा रहा। इस दौरान तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बठिंडा 39.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की चेतावनी दी है। राज्य के न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो सामान्य के करीब है। पठानकोट में सबसे कम न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
अमृतसर का अधिकतम पारा 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में यह 36.4 डिग्री रहा। पटियाला का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है। पठानकोट में 34.5 डिग्री, एसबीएस नगर में 35.2 डिग्री और बरनाला में 36.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। होशियारपुर में 35.1 डिग्री और रूपनगर में 37.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

न्यूनतम तापमान की स्थिति
अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में 27.2 डिग्री और पटियाला में 27.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बठिंडा में 28.5 डिग्री, फाजिल्का में 26.7 डिग्री और फिरोजपुर में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। रूपनगर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें