फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: तेज नहीं बरसेंगे मेघ, हल्की बरसात का अलर्ट जारी; ममदोट में सुबह झमाझम

Mon, 13 Jul 2026 08:33 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

ममदोट में सोमवार सुबह करीब चार बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले छह कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन




वहीं फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब चार बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती के कारण कई स्थानों पर धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था, जिससे फसल सूखने लगी थी। सुबह हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यह बारिश समय पर हुई है, जिससे सिंचाई का खर्च भी कम होगा और फसल की बढ़वार बेहतर होगी।
विज्ञापन


रविवार को पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क बना रहा। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पंजाब के तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना हआ है। सबसे् अधिक 36.1 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ बै। सबसे कम 21.7 डिग्री का न्यूनतम पारा अमृतसर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, लुधियाना का 34.6 डिग्री, पटियाला का 35.7 डिग्री, पठानकोट का 30.7 डिग्री, एसबीएस नगर का 32.1 डिग्री, फाजिल्का का 33.4 डिग्री, होशियारपुर का 31.8 डिग्री, रूपनगर का 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री, पटियाला का 28.0 डिग्री, पठानकोट का 26.1 डिग्री, बठिंडा का 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें