फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा प्लांट में मैगी नूडल्स का उत्पादन जारी

Wed, 03 Jun 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेस्लेे ने अपने मोगा स्थित यूनिट में अभी तक न तो मैगी नूडल्स का उत्पादन रोका है और न ही बाजार में बिक चुके विवादित मैगी के पैकेट वापस मंगवाए हैं।
विज्ञापन


यहां एक अधिकारी ने बताया कि विवादित उत्पादों के उत्पादन को रोकने के बारे कंपनी की कोई योजना नहीं है। उत्तर प्रदेश में नेस्लेे कंपनी के मैगी नूडल्स उत्पाद में भारी धातु मिलने बाद प्रदेश सेहत विभाग की स्थानीय टीम ने नेस्लेे फैक्ट्री में मैगी उत्पाद के अलग-अलग स्थानों से नमूने हासिल कर सरकारी लेबोरिटी में जांच के लिए भेजे थे।

जिला सेहत अफसर (डीएचओ) डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मैगी नूडल्स में भारी धातु मिलने और वहां के फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमनिस्टरेशन की तरफ से मैगी में भारी धातु वाले बैच को बाजार से वापस मंगवाने की
विज्ञापन


हिदायत का मामला उनके ध्यान में आने बाद यहां की नेस्लेे फैक्ट्री में से मैगी नूडल्स के सैंपल लिए गए थे।
उन्हाेंने कहा कि यहां की फैक्टरी में लिए गए सैंपलों में कोई भारी धातु मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि मैगी तैयार करने के लिए जलवायु का बहुत प्रभाव होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब और उत्तर प्रदेश की जलवायु में अंतर है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। नेस्लेे फैक्ट्री में एचआर विभाग प्रमुख डॉ. बी.एस भुल्लर ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

उन्होंने यह जरूर दावा किया कि फैक्टरी के हर उत्पाद की अच्छी तरह लेबोरिटी में क्वालिटी जांच बाद ही मार्केट में बिक्री के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें