राजपुरा। सरकार जहां पूरे पंजाब में विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है, वहीं पंजाब के मुख्यद्वार राजपुरा भी विकास कार्यों के चलते स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर हो रहा हैै। यह बात विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कम्बोज ने कहीं। वे वीरवार को विकास कार्यों के लिए 11 करोड़ रुपये के चेक बांटने के लिए रखे गये समारोह में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि राजपुरा को पंजाब के सब से सुंदर शहरों में से एक शहर बनाऊंगा। इसी कड़ी के तहत राजपुरा और टाउन में हर तरफ विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में पंचों और सरपंचों को यह राशि मिल जाएगी। इस मौके चेयरमैन सरबजीत माणकपुर, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलदेव सिंह गद्दोमाजरा और पूर्व प्रधान नगर परिषद नरिन्दर शास्त्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।