फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल मुलाजिमों ने वित्त मंत्री की कोठी का घेराव किया

Wed, 16 Nov 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
संगरुर में वित्त मंत्री की कोठी का घेराव करने जाते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के क्लेरिकल कर्मचारियों ने प्रदेशाध्यक्ष नछतर सिंह भाईरूपा और जिलाध्यक्ष पवित्र ग्रेवाल की अगुवाई में डीसी दफ्तर में रोष रैली की और इसके बाद रोष मार्च निकालते हुए वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी का घेराव किया।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष नछतर सिंह ने कहा कि मुलाजिम मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही जिसके कारण मुलाजिमों में सरकार प्रति रोष है। प्रदेश सरकार द्वारा मुलाजिमों की मांगों को नजरअंदाज करने के रोष में मुलाजिमों ने 18 नवंबर तक कलमछोड़ हड़ताल शुरू की है और इस दौरान दफ्तरों में मुकम्मल तौर पर कामकाज ठप रखा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार मुलाजिमों की स्वीकार की मांगों को लागू करने से भाग रही है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि मुलाजिमों की मांगों को जल्द मंजूर न किया तो आगामी विधान सभा चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रणजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों से मांग पत्र लेते हुए भरोसा दिलाया कि 19 नवंबर को वित्त मंत्री के साथ बैठक करवाकर उनकी मांगों को पूरा करवाया जाएगा। इसके बाद मुलाजिमों ने अपने संघर्ष को विराम दे दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव राजवीर बडरूखां, तरसेम भट्ठल, बलवंत सिंह, अमृतपाल सिंह, परमजीत कौर, परविंदर कौर, अमृतपाल कौर, बलविंदर सोही, राकेश जैन, राकेश शर्मा, इकबाल सिंह, गुरदर्शन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें