फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 04 Oct 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में धरना-प्रदशन करते मनरेगा कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के मनरेगा मुलाजिमों ने रेगुलर करने की मांग को लेकर मनरेगा यूनियन के सीनियर उपाध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद कार्यालय में रोष धरना दिया। इसके बाद रोष मार्च करते हुए भगत सिंह चौक में कुछ समय के लिए चक्का जाम करके प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं ने कहा कि मनरेगा मुलाजिम लंबे समय से सरकार से रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही। पंजाब सरकार ने 2012 के विस चुनाव के समय उन्हें रेगुलर करने का वादा किया था और इसके बाद पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने मनरेगा वर्करों को रेगुलर करने का वादा किया था। यदि 4 अक्तूबर की कैबिनेट बैठक में मनरेगा मुलाजिमों को पक्का करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो 5 अक्तूबर को हलके में झंडा मार्च शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जसवीर कौर लेहल कलां, अमनदीप सिंह, मनजीत सिंह उप्पली मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें