फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 46 डिग्री पारा: भीषण लू का अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम; तेज आंधी के साथ बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

Wed, 27 May 2026 09:57 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 22.1 डिग्री का न्यूनतम पारा अमृतसर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को 45.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे अधिक गर्म रहा। पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली कमी दर्ज की गई। हालांकि अभी यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन भी पंजाब में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


इसी बीच वीरवार से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से पंजाब में चार दिन मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे और कईं जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। खास तौर से वीरवार व शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दौरान पंजाब में कईं जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी। 

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 22.1 डिग्री का न्यूनतम पारा अमृतसर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 41.6 डिग्री, लुधियाना का 42.5 डिग्री, पटियाला का 43.4 डिग्री, पठानकोट का 40.0 डिग्री, फाजिल्का का 42.4 डिग्री, फिरोजपुर का 40.3 डिग्री, एसबीएस नगर का 41.0 डिग्री, होशियारपुर का 39.1 डिग्री और रूपनगर का 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री, पटियाला का 25.1 डिग्री, पठानकोट का 25.4 डिग्री, बठिंडा का 27.3 डिग्री, फाजिल्का का 25.9 डिग्री, फिरोजपुर का 23.6 डिग्री, होशियारपुर का 24.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें