फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद पंजाब में गिरा पारा: अब तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 29-30 अक्तूबर को फिर बरसात के आसार

Mon, 26 Oct 2026 09:37 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

बारिश के मामले में फिरोजपुर सबसे आगे रहा। यहां पिछले 24 घंटों में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बठिंडा में 2.8 मिलीमीटर और पटियाला में एक मिलीमीटर बारिश हुई। लुधियाना, अमृतसर और पठानकोट में बहुत कम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
पंजाब में तापमान गिरा - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर तेज धूल भरी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा में ही सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 28 अक्तूबर तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 29 और 30 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 31 अक्तूबर को फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश के मामले में फिरोजपुर सबसे आगे रहा। यहां पिछले 24 घंटों में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बठिंडा में 2.8 मिलीमीटर और पटियाला में एक मिलीमीटर बारिश हुई। लुधियाना, अमृतसर और पठानकोट में बहुत कम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में रातें भी ठंडी हुई हैं।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
बठिंडा : अधिकतम 32.2, न्यूनतम 12.0
पटियाला : अधिकतम 31.3, न्यूनतम 15.3
लुधियाना : अधिकतम 30.6, न्यूनतम 14.4
अमृतसर : अधिकतम 27.6, न्यूनतम 14.9
पठानकोट : अधिकतम 28.0, न्यूनतम 14.8
फरीदकोट : अधिकतम 29.0, न्यूनतम 13.7
गुरदासपुर : अधिकतम 29.0, न्यूनतम 14.5
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें