राजपुरा। पुरानी कचहरी के पास जामा मस्जिद भटियारा में समिति अध्यक्ष नूर मोहम्मद, नसीम अहमद और अनवर खान के संयुक्त नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद की गरिमा के खिलाफ बोलने पर विरोध जताया। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद, नसीम अहमद, अनवर खान, मोहम्मद सादाब, डॉ. गुलजार अहमद, मोहम्मद अमान, मोहम्मद मतलुब, हाजी नजाकत, अमन खां ने कहा कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने पैगंबर मुहम्मद की शान में एक राष्ट्रीय चैनल पर बहुत गलत और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसे मुस्लिम समुदाय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकता। मुस्लिम समुदाय ने इन नेताओं का विरोध किया और मांग की कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इंसाफ मिल सके। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक ज्ञापन राजपुरा के तहसीलदार को सौंपा गया। संवाद
जामा मस्जिद भटियारा में विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग।