फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: इमरजेंसी में एक कॉल पर मिलेगी मेडिकल मदद, पीयू ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई घनैया हेल्थ सेंटर की सेवा 24 घंटे रहेगी चालू, छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और उनके परिवार ले सकेंगे सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के भाई घनैया हेल्थ सेंटर ने परिसर में 24 घंटे चालू रहने वाली हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके लिए 8699046099 संख्या जारी किया गया है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने औपचारिक रूप से यह हेल्पलाइन संख्या जारी किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा प्राथमिकता है। आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। हेल्थ सेंटर की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेगीना मैनी ने बताया कि यह हेल्पलाइन संख्या भाई घनैया जी के बरसी दिवस को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पहले लैंडलाइन संख्या से संपर्क करने में परेशानी आती थी। नए हेल्पलाइन संख्या से आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता के लिए संपर्क करना आसान होगा। यह पहल विश्वविद्यालय परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें