फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: श्री काली देवी मंदिर में नवरात्र में प्रतिदिन सज रही माता की चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। ऐतिहासिक माता श्री काली देवी मंदिर में आश्विन नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को तीसरे नवरात्र पर भी भक्तों ने सुख-शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की।
मंदिर के बाहर माल रोड पर प्रतिदिन शाम सात बजे से रात दस बजे तक माता की चौकी सजाई जा रही है। इसमें भजनों के माध्यम से माता रानी का गुणगान होता है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर पीआरटीसी के अध्यक्ष हरपाल जुनेजा सहित मंदिर की सलाहकार प्रबंधन समिति के सदस्य अजय अलीपुरिया, राज कुमार गुप्ता और संजय सिंगला भी उपस्थित थे। हरपाल जुनेजा ने कहा कि नवरात्र श्रद्धा, भक्ति और आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि माता की चौकी जैसे आयोजन श्रद्धालुओं को अपनी आस्था से जुड़ने का अवसर देते हैं। मंदिर में माथा टेकने आ रहे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुनेजा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में लंगर के उचित प्रबंध किए गए हैं। नवनिर्मित लंगर हॉल में भक्त आराम से बैठकर लंगर-प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार माता श्री काली देवी मंदिर के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण पर लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। मंदिर के विकास और सुविधाओं में सुधार से इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल की महत्ता और अधिक उजागर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें