फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कालेज पटियाना ने जीता कुश्ती मुकाबला

Sun, 15 Jan 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कालेज में कुश्ती मुकाबलों के विजेता खिलाडिय़ों के साथ मौजूद अतिथि व अन्‍य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब के शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से अंत्र -कालेज कुश्ती मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस में 25 कालेजों के कुल 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस समारोह का उद्घाटन बाबा जोरावर सिंह बाबा फतह सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल प्रो. आर. एस. बाजवा ने किया। इस मौके पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के कुश्ती प्रशिक्षक अवतार सिंह कालेज के पूर्व विद्यार्थी हिंद केसरी खिताब विजेता कमलजीत सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की।

कालेज के पूर्व विद्यार्थी परमिंदर सिंह डूमछेड़ी ने कुश्ती मैट देकर कालेज की विशेष तौर पर सहायता की। कालेज के डायरैक्टर प्रिंसीपल डा. जतिन्दर सिंह सिद्धू ने मुख्य मेहमान विशेष मेहमान और अन्य कालेजों से आए अध्यापकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को संबोधन करते प्रो. बाजवा ने माता गुजरी कालेज के कुश्ती मुकाबलों सराहते कहा कि ऐसे मुकाबले खिलाडिय़ों को खेलों में भाग लेने के लिए बहुत प्रोत्साहित करते हैं। यह मुकाबले खिलाडिय़ों का मानसिक और शारीरिक तौर पर विकास करने में अहम रोल अदा करते हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डा. परमिन्दर कौर रंधावा ने धन्यवाद का संकल्प पेश किया।

उन्हों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाईयाँ दीं और सभी ही विद्यार्थियों को जिंदगी में आगे बढने और अधिक से अधिक मुकाबलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वाइस प्रिंसिपल प्रो. बिक्रमजीत सिंह, प्रो. सोहन सिंह सेखों, प्रो. बलविन्दर सिंह, फ़ुटबाल प्रशिक्षक बहादुर सिंह और समूह विद्यार्थी शामिल थे।

इस मौके पर माता गुजरी कालेज के 11 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा कालेज की जसप्रीत कौर और अमनजोत कौर ने स्वर्ण पद्क हासिल किया जब कि रमनदीप कौर ने शानदार प्रदर्शन किया।

ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबलो में मोहिंदर कुमार और तेजिंदर सिंह ने भी स्वर्ण और मनजोत सिंह ने कांस्य पद्क हासिल किया। फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबलो में राम सुरूप सिंह ने चाँदी पद्क हासिल किया। इन मुकाबलों में मोदी कालेज पटियाला ने पहला और माता गुजरी कालेज ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें