संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। टाहली वाला चौक के पास शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 से 7 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग रात करीब 2 बजे लगी और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
सरिये और फाइबर का काम करने वाली इन दुकानों में लोहे के एंगल भी पिघल गए। आग इतनी भयानक थी कि राजपुरा के अलावा पटियाला और फतेहगढ़ साहिब से भी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 5:30 बजे तक आग पर काबू पाया। फायर अफसर रुपिंदर सिंह रूबी ने बताया कि 4 दुकानें पूरी तरह प्रभावित हुईं। कर्मचारियों की मुस्तैदी से साथ लगती अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं। प्रभावित दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के असली कारणों और कुल नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
फोटो29पीटीएल03- भीषण आग का दृश्य, जलकर खाक हुआ सामान व जानकारी देते दुकानदार