फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कैंपस में किसानों के समर्थन में निकाला गया मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (पुटा) की ओर से किसानों के समर्थन में यूनिवर्सिटी कैंपस में मार्च का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ की गई। पुटा प्रधान डा. निशान सिंह देओल ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान, मजदूर व आम जन विरोधी नीतियों के कारण लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कृषि कानूनों के कारण लोगों में भारी है। इसी कारण किसान संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान पीयू के अध्यापक डॉ. मोहन त्यागी व अन्य द्वारा प्रकाशित किसान युद्ध नाम की किताब भी रिलीज की गई। पूर्व प्रोफेसर डॉ. मान सिंह ढींढसा ने पीयू के अध्यापकों द्वारा विभिन्न लोक संघर्षों में डाले योगदान की सराहना की। साथ ही पुटा ने अध्यापकों की मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल भी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें