फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मुकाबले में मनजीत अव्वल

Wed, 17 Feb 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
वारहीरोज स्टेडियम में प्रदेश सरकार और युवक सेवाएं विभाग की तरफ से करवाए जा रहे खेल मुकाबलों के तीसरे दिन भी काफी रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन


मुकाबलों के तीसरे दिन एथलेटिक्स इवेंट बीस किलोमीटर वाक (लड़के) में संगरूर के मनजीत सिंह ने पहला, एसएएस नगर के राजेश कुमार ने दूसरा और फतेहगढ़ साहिब के चरणजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इवेंट ट्रिपल जंप (लड़कियों) के मुकाबले में गुरदासपुर की भूमिका ठाकुर ने पहला, एसएएस नगर की नेहारिका ने दूसरा और पटियाला की कुलविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह खो-खो लड़कों के मुकाबले में अमृतसर तथा बठिंडा के बीच हुए मुकाबले में बठिंडा विजयी रहा और दूसरा मैच लुधियाना तथा फाजिल्का के बीच हुआ, जिसमें लुधियाना की टीम ने सात अंक हासिल करके जीत प्राप्त की।

लड़कियों के खो-खो मुकाबले में बरनाला और अमृतसर की टीमें भिडीं जिसमें बरनाला विजयी रहा। दूसरे मैच में बठिंडा ने मुक्तसर को तेरह अंकों से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें