फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का शक: पत्नी पर चाकू से किए 10 वार, सोशल मीडिया पर वीडियो डाल पति बोला- मैंने भी जहर पी लिया

Fri, 22 May 2026 11:28 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

त्रिपड़ी में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी मीनाक्षी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने वीडियो में घटना कबूली, जहरीली दवा पीने का दावा किया। मीनाक्षी अस्पताल में है।
विज्ञापन
पत्नी पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के त्रिपड़ी इलाके में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने महिला पर करीब 10 वार किए। वारदात के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर घटना कबूल की और दावा किया कि उसने भी जहरीली दवा पी ली है।

विज्ञापन

घायल महिला की पहचान 43 वर्षीय मीनाक्षी के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह आईसीयू में उपचाराधीन है। थाना त्रिपड़ी के जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी पति के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मीनाक्षी की मां कलावंती ने बताया कि उसकी बेटी के पहले पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में उसने दीपक उर्फ मूसा से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि दीपक नशे का आदी था और अक्सर मीनाक्षी के साथ मारपीट करता था। उसके खिलाफ नशा तस्करी के दो मामले भी दर्ज हैं। उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया गया था लेकिन वह वहां से भाग आया था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे आरोपी ने मीनाक्षी पर चाकू से कई वार किए। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी पर अन्य पुरुषों से संबंध होने का शक करता था। इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें