फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

Thu, 06 Feb 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा सन्नौर में एक युवक की कुल्हाड़ी के कई वार करके निर्ममता से हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सन्नौर थाना इंचार्ज नारायण सिंह ने बताया कि रजिंदर सिंह सोनू (25) पुत्र रचना सिंह सरहंद में किसी फैक्टरी में प्राइवेट काम करता था। बुधवार को वह सन्नौर के कांसियां वाला मोहल्ला में अपने भाई लखविंदर सिंह, जो पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन में सरकारी मुलाजिम है, के घर आया।


रात करीब आठ बजे रजिंदर सिंह अपने भाई की बाइक लेकर घर से यह कहकर गया कि वह दो-ढाई घंटे में लौट आएगा। देर रात तक जब रजिंदर सिंह नहीं लौटा, तो लखविंदर सिंह और उसके परिवार ने उसकी काफी तलाश की। मोबाइल पर भी संपर्क किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन




सुबह करीब सात बजे संबंधित सन्नौर थाना पुलिस को किसी ने सूचित किया कि अनाज मंडी में एक युवक की लाश पड़ी है। जांच में पता चला कि शव रजिंदर सिंह का था। उसका कत्ल कुल्हाड़ी से किया गया है, क्योंकि लाश के पास से पुलिस को खून से सनी कुल्हाड़ी भी मिली है।



रजिंदर सिंह के गले, छाती और चेहरे पर वार किया गया है। मौका-ए-वारदात से पुलिस को रजिंदर सिंह का मोबाइल भी नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक रजिंदर सिंह का फोन रात 10 बजे तक तो ऑन था, उसके बाद स्विच ऑफ कर दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों ने अभी किसी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें