कैंटर अंबाला के मोड़ा वेयरहाउस से करीब तीन टन माल लेकर बठिंडा की ओर जा रहा था। गाड़ी में मशहूर कंपनियों के महंगे ब्रांडेड कपड़े, जूते और कीमती स्पेयर पार्ट्स मौजूद थे।
राजपुरा-पटियाला नेशनल हाईवे पर चलते कैंटर को अचानक आग लग गई। आग से कैंटर का ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया, वहीं कैंटर में लदा लाखों रुपये का महंगा ब्रांडेड सामान जल गया।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा फोर्स इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने बताया कि यह कैंटर अंबाला के मोड़ा वेयरहाउस से करीब तीन टन माल लेकर बठिंडा की ओर जा रहा था। गाड़ी में मशहूर कंपनियों के महंगे ब्रांडेड कपड़े, जूते और कीमती स्पेयर पार्ट्स मौजूद थे।
विज्ञापन
जब यह कैंटर राजपुरा-पटियाला रोड पर चैतन्य टेक्नो स्कूल के नजदीक पुल के पास पहुंचा, तो अचानक उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर आयुष वर्मा को संभलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के कारण दरवाजा खुल गया, जिस पर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। उसके शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।
फोर्स टीम ने घायल आयुष को राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंपनी से मौके पर पहुंचे वर्करों ने बताया कि कैंटर में करीब 3 टन माल था। हादसे के दौरान कुछ लोगों द्वारा सामान उठाकर ले जाने की भी सूचना है। फिलहाल, कंपनी की ओर से सर्वेयर भेजे जा रहे हैं जो कुल नुकसान का आकलन करेंगे।