फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक मीट ः पांच इवेंट में बने नए रिकार्ड

Wed, 18 Nov 2015 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्टेडियम में चल रही यूनिवर्सिटी की 53वीं सालाना एथलेटिक मीट के दूसरे दिन मंगलवार को पांच इवेंट में नए रिकार्ड बने। नए रिकार्ड बनाने वाले एथलीटों को यूनिवर्सिटी की ओर से 10-10 हजार और उनके कालेजों ने भी नगद ईनाम से सम्मानित किया।
विज्ञापन


विजेता एथलीटों को मेडल प्रदान करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय एथलीट केपीएस बराड़, प्रिंसिपल डा. जीत सिंह, राष्ट्रीय कोच गुरदेव सिंह, राष्ट्रीय कोच परमिंदर सिंह ग्रेवाल, कोच बीके सीमा, डा. कौर सिंह पहुंचे।

महिलाओं की लंबी छलांग वर्ग में पब्लिक कालेज समाना की भूमिका ठाकुर ने 5.70 मीटर के साथ स्वर्ण, इसी कालेज की अवनीत कौर बाजवा ने 5.19 मीटर के साथ रजत और सरकारी महिंदरा कालेज की रितु ने 4.87 मीटर के साथ कांस्य, डिस्कस थ्रो मुकाबले में पब्लिक कालेज समाना की कर्मजीत कौर ने 47.85 मीटर के साथ नया रिकार्ड कायम किया।
विज्ञापन


इसी कालेज की महालक्ष्मी ने 43.66 मीटर से रजत और यूनिवर्सिटी कैंपस की रूपिंदर कौर ने 40.09 मीटर के साथ कांस्य, गोला फेंक में मुकाबले में पब्लिक कालेज समाना की मनप्रीत कौर ने 16.02 मीटर के साथ नया रिकार्ड कायम किया।

प्रोफेसर गुरसेवक सिंह फिजिकल कालेज पटियाला की सवनीत कौर ने 8.65 मीटर से रजत और शहीद कांशी राम फिजिकल कालेज भागूमाजरा की गुरप्रीत कौर ने कांस्य का मेडल हासिल किया।

पुरुषों की 200 मीटर दौड़ वर्ग मालवा कालेज बठिंडा के कंवरदीप सिंह ने 21.38 सेकेंड का समय लेकर नया रिकार्ड कायम किया। यूनिवर्सिटी कैंपस के युवराज सिंह ने 21.50 सेकेंड के समय के साथ रजत और नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी के आकाशदीप सिंह ने कांस्य, 10 हजार वर्ग में मालवा कालेजल बठिंडा के महिपाल सिंह ने स्वर्ण, नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी के दत्ता बोरसे ने रजत और मालवा कालेज बठिंडा के चंद्रमणि सिंह ने कांस्य, तिहरी छलांग में मालवा कालेज बठिंडा के रणजीत सिंह ने स्वर्ण, एसएसडी कालेज बरनाला के रणवीर सिंह ने रजत और नेशनल कालेज भीखी के कमलजीत सिंह ने कांस्य, हैमर थ्रो वर्ग में देश भगत कालेज बरड़वाल धुरी के जसविंदर सिंह ने स्वर्ण, माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब के तरनवीर सिंह ने रजत और नेशनल कालेज भीखी के अमनदीप सिंह ने कांस्य मेडल हासिल किया।

ऊंची छलांग मुकाबले में पब्लिक कालेज समाना के लवप्रीत सिंह ने स्वर्ण, मालवा कालेज बठिंडा के दीपइंद्र सिंह ने रजत, प्रोफेसर गुरसेवक सिंह सरकारी फिजिकल कालेज पटियाला के हरप्रीत सिंह ने कांस्य मेडल हासिल किया।

पुरुषों के जैवलिन फेंक मुकाबले में नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी के अजय कुमार ने 76.76 मीटर थ्रो करके नया रिकार्ड बनाया। 400 मीटर बाधा दौड़ में फतेह ग्रुप रामपुरा फूल की वीरपाल कौर भाईरूपा ने नया रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें