फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रोल पंप के कर्मी पर तानी पिस्तौल, लूटे 43 हजार

Sat, 08 Mar 2014 09:33 PM IST
अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल मार्ग पर बीत क्षेत्र के एक पैट्रोल पंप में लुटेरों ने पंप के कर्मी पर पिस्तौल तान कर 43 हजार से अधिक रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीत के गांव डल्लेवाल में स्थित पंकज शर्मा के पैट्रोल पंप ‘बीत फ्यूल सेंटर’ में कार्यरत कर्मी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी सुभाष चंद ने बताया कि सुबह दो बजे के करीब एक इनोवा कार में सवार पांच लोगों में एक मुंह ढके व्यक्ति ने उसके कमरे के पास आकर दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो उस अज्ञात व्यक्ति ने अपनी मां के बीमार होने की बात कह कर तेल डालने का आग्रह किया। जब सुभाष ने दरवाजा खोला, तो उस व्यक्ति ने कर्मी पर पिस्तौल तान दी और सारे पैसे निकालने की बात की। जब कर्मी ने कहा कि उसके पास दो तीन हजार रुपये ही है, तो लुटेरे ने पिस्तौल को उल्टा कर उसके सिर पर वार किया और उसे घायल कर दिया। इतने में कार में सवार और चार लोग भी मुंह ढककर वहां आ गए और पंप में रखे 43120 रुपये की राशि लेकर फरार हो गए। उसने मालिक पंकज शर्मा को तुरंत सूचित किया। डीएसपी गढ़शंकर मनजीत सिंह और पुलिस पार्टी ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें