यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर लौंगोवाल और जसवीर मेदेवास ने पंजाब सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जो 'आप' नेता आज लोगों के बीच आ रहे हैं, वे जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने से इस कदर डरे हुए हैं कि किसानों को रोकने के लिए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्रांट देने कस्बा लौंगोवाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री और आप प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां उनके दो कार्यक्रम तय थे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के बैनर तले मंत्री से सवाल-जवाब करने जा रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए रोष जताया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम संपन्न हुए।
विज्ञापन
दौरे के दौरान पहले समारोह स्थल पर किसानों और प्रशासन के बीच भारी हंगामा देखने को मिला। इसके बाद जैसे ही किसानों को मंत्री के दूसरे कार्यक्रम स्थल की सूचना मिली, वे तुरंत वहां से रवाना होकर दूसरे समारोह स्थल के करीब एकत्रित हो गए। मंत्री को सुरक्षा कवच में समारोह में ले जाया गया।
समारोह स्थल के बाहर बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी करते रहे। यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर लौंगोवाल और जसवीर मेदेवास ने कहा कि सत्ताधारी नेता जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने से इस कद्र डरे हुए हैं कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मंत्री और मुख्यमंत्री जहां भी जाएंगे, किसान हर गांव व गली में उनसे तीखे सवाल-जवाब करेंगे।